निर्विरोध चुने गये लालू यादव, इस रोज ताजपोशी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीति में एक बार फिर वही नाम गूंजा जो दशकों से इसकी आत्मा बना हुआ है लालू प्रसाद यादव। बिना विरोध, बिना मुकाबला लगातार 13वीं बार लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये। निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर कहा “नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो गई है। किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा इसलिए लालू प्रसाद यादव को निर्विरोध चुना गया।” अब 5 जुलाई को RJD की राष्ट्रीय परिषद बैठक में उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा जायेगा, यानी औपचारिक ताजपोशी। 23 जून को जब लालू यादव ने नामांकन भरा, तब से ही यह साफ था ‘दिल में जगह भी है, और मैदान भी खाली’। 2 बजे तक हुई जांच, 3 बजे तक नाम वापसी का समय था और फिर, सिर्फ एक नाम बचा “लालू यादव। एक बार फिर, RJD की कमान में।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...