रांची : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। लालू यादव को एम्स ले जाने की तैयारी। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने इसकी परमिशन दे दी है। अब सरकार के आदेश का इंतज़ार है। निमोनिया की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रिम्स के चिकित्सकों ने एम्स से कंसल्ट किया है। एंटीबायोटिक देने से किडनी में इफेक्ट होगा, इसलिए एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। सरकार से परमिशन मिलने के बाद एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा।
उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा सूज गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार लालू यादव का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। जिसे देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ रिम्स पहुंची राबड़ी देवी, लालू से मिलकर भावुक हुआ परिवार
लालू की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर शुक्रवार को पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी ने उनसे मुलाकात की। लालू की हालत देखकर परिवार के सदस्य भावुक हो गए। वहीं परिवार से मुलाकात के दौरान लालू का भी गला भर आया था।
लालू यादव से मुलाकात कर देर रात बाहर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूर्व में ही उनके दिल की सर्जरी की गई है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। साथ ही उनका क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। तेजस्वी ने पिता की तबीयत पर चिंता जताई।
इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें
जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने रिम्स प्रबंधन को लालू यादव के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 24 घंटे एक या दो डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इमरजेंसी की हालत में यह डॉक्टर सही दवा, सही समय पर लालू यादव को मुहैया करा सकेंगे।










