spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

तेजप्रताप और तेजस्‍वी के साथ रिम्‍स पहुंची राबड़ी देवी, लालू से मिलकर भावुक हुआ परिवार

Date:

spot_img
spot_img

रांची : राजद सुप्रीमो और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार चिंतित है। लालू से मिलने सुबह बेटी मिसा भारती पहुंची। उन्‍होंने पिता से मुलाकात कर उनके स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जाना। वहीं शाम को बिहार की पूर्व सीएम और लालू की पत्‍नी राबड़ी देवी दोनों बेटे के साथ रिम्‍स पहुंची और उनके स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जाना। राबड़ी देवी एयरपोर्ट से सीधे अपने दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के साथ रिम्स पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक रिम्स के पेइंग वार्ड में ये सभी लोग लालू यादव से मुलाकात कर रहे थे। लालू को देखकर पूरा परिवार भावुक हो गया। वहीं दोनों बेटों को देखकर लालू का भी गला भर आया। दोनों बेटे डॉक्‍टरों से बात कर उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं।

लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती सुबह ही रांची पहुंच गई थी। मीसा सुबह से ही अपने पिता लालू की सेवा में लगी हुई है। मीसा भारती की देखरेख में ही लालू का जांच कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार फ़िलहाल लालू यादव की स्थिति बेहतर है। उन्‍हें समय पर दवा दी जा रही है।

जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने रिम्स प्रबंधन को लालू यादव के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 24 घंटे एक या दो डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इमरजेंसी की हालत में यह डॉक्टर सही दवा, सही समय पर लालू यादव को मुहैया करा सकेंगे। वहीं आरजेडी विधायक भोला प्रसाद ने भी रिम्स पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मिलकर उनका हाल चाल जाना।

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: