DHANBAD (सुजीत) : कोनिका सुसाइड कभी नहीं कर सकती। वह इतनी कमजोर और बुजदिल नहीं। उसने रायफल थामा है। कमजोर दिलवाली रहती तो शूटिंग नहीं करती। यह कहना है धनबाद की रहनेवाली नेशनल शूटर कोनिका लायक के पिता पार्थो प्रीतम लायक का। बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में कोनिका की मौत कोलकाता के हॉस्टल में हो गई थी। दावा किया जा रहा है कि कोनिका की लाश उसके कमरे में लटकते मिली थी। वह पूर्व ओलंपियन और अर्जुन अवार्ड विजेता जयदीप कर्मकार के साथ कोलकाता में प्रशिक्षण ले रही थी। कोनिका के पिता का कहना है कि बेटी से बुधवार की रात 11 बजे तक बात हुई है। वह घर आने के लिए पैकिंग कर रही थी। खुश थी, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इसमें साजिश है। परिवार के लोगों और कोनिका के जानने वालों की मांग है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच हो। सुनें क्या बोले कोनिका के पिता पार्थो प्रीतम लायक और कोनिका को जानने वाले।
इसे भी पढ़ें : सिर्फ एक मिस कॉल से आप पता कर सकते है जनधन अकाउंट का बैलेंस
इसे भी पढ़ें :चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…








