spot_img
spot_img

कोहली बने ICC Player of the Month, जानें और कौन थे रेस में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टीम इंडिया के पूर्व  कैप्‍टन विराट कोहली का बल्ला इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2022 में धमाल मचा रहा है।  इसी बीच उन्होंने एक और कमाल कर दिखाया है। कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के चलते प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा है। इस अवॉर्ड के लिए पुरुष कैटेगरी में कोहली के साथ जिम्बाब्वे टीम के सिकंदर रजा और साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को भी नामित किया गया था, पर यह अवॉर्ड कोहली के खाते में आया है।  कोहली को यह अवॉर्ड पहली बार मिला है। उन्हें यह सम्मान पिछले महीने यानी अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन के चलते मिला है।

 तीन महीने में हासिल कर ली लय

34 साल के विराट कोहली करीब तीन साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। मगर उन्होंने तीन महीनों में ही अपनी लय को हासिल कर लिया है। इस टी20 वर्ल्ड कप सीजन में कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा 246 रन बना दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी जमाई हैं। कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपनी तीनों फिफ्टी पाकिस्तान (नाबाद 82 रन), नीदरलैंड्स (नाबाद 62 रन) और बांग्लादेश (नाबाद 64 रन) के खिलाफ लगाई हैं।

स टी20 वर्ल्ड कप में विराट का परफॉरमेंस

मैच: 5
रन: 246
फिफ्टी: 3
औसत: 123

इससे पहले भी ये अवॉर्ड जीत चुके हैं कोहली

बता दें कि विराट कोहली का ये कोई पहला ICC अवॉर्ड नहीं है।  इससे पहले भी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, ODI क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, ODI प्लेयर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर जैसे कई अवॉर्ड जीते हैं।  इनमें से कुछ अवॉर्ड कोहली ने कई बार जीते हैं। कोहली एक साल में सभी ICC वार्षिक व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।  2018 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी, आईसीसी टेस्ट और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

पाकिस्तान की निदा ने महिला कैटेगरी में पाया अवॉर्ड

आईसीसी ने सोमवार (7 नवंबर) को पुरुष और महिलाओं की कैटेगरी में अक्टूबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड घोषित किया।  पुरुषों में कोहली ने यह खिताब जीता, तो महिलाओं में पाकिस्तान की निदा डार को यह अवॉर्ड मिला है।  कोहली ने अक्टूबर महीने में 4 टी20 मुकाबलों में धमाल मचाया. इस दौरान दो फिफ्टी लगाईं।  इसमें पाकिस्तान के खिलाफ उनकी करियर की बेस्ट पारी रही थी।

इसे भी पढ़ें :इस तारीख तक Income Tax Return भर लें, वरना बढ़ेगी परेशानी

इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब बेटे की मिली डेड बॉडी, गुस्साये लोगों ने पुलिस को खदेड़ा…

इसे भी पढ़ें :कपूर खानदान में गूंजी किलकारी… आलिया ने पोस्ट कर कही यह बात

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में ठोंक डाला साबिर को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :सोलन में PM मोदी ने मांगा एक और मौका…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :शादी में होने जा रहे थे शामिल, रास्ते में मची चीख पुकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...