सोशल मीडिया के ज़माने में जहां लोगों के पास वक्त की कमी है, इमोजी उनकी हर भावना को व्यक्त करने का एक सरल, बिना समय की बर्बादी और किफायती माध्यम बन गया है. दुनिया में सबसे पहला इमोजी स्माइली बनाया गया था. आज हम आपको इस स्माइली बनाने के पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में बताएंगे.

इस कहानी के मुख्य किरदार अमेरिका के हार्वी रॉस बॉल हैं और इस कहानी की पृष्ठभूमि वर्ष 1963 की है. एक एडवरटाइजिंग और पीआर एजेंसी चलाने वाले हार्वी के पास एक दिन स्टेट म्युचुअल लाइफ एश्योरेंस कंपनी ऑफ अमेरिका अपनी एक परेशानी के साथ पहुंची. दरअसल इस कंपनी ने दूसरी कंपनी के साथ विलय किया था जिससे उनके कर्मचारी काफी नाराज़ थे. कर्मचारियों की इसी नाराज़गी को दूर करने के लिए कंपनी रॉस की मदद लेने पहुंची. (image credit: Facebook.com)
















