Ranchi : रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों और बुंडू नगर पंचायत में हुये नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना के ताजा नतीजे सामने आ गये हैं। कई वार्डों में कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं ने बढ़त बनाई, तो कहीं मतों का अंतर निर्णायक साबित हुआ। इन परिणामों से साफ है कि शहरी इलाकों में कई वार्डों में सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खासकर वार्ड 8 और वार्ड 19 में मतों का बड़ा अंतर निर्णायक रहा, जबकि वार्ड 37 में परमेश्वर सिंह ने भारी बढ़त के साथ जीत दर्ज की। नीचे वार्डवार परिणाम और मतों का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत है—
रांची नगर निगम: प्रमुख वार्ड पार्षद परिणाम
वार्ड संख्या 01
- नकुल तिर्की – 2561 (विजेता)
- वर्षा गाड़ी – 1415
- राजेश मुंडा – 1287
- रवि मुंडा – 251
वार्ड संख्या 08
- किरण खलखो – 2059 (विजेता)
- प्रियंका सिंह – 1445
- सोनम कुमारी – 1141
- वीणा अग्रवाल – 710
- ज्योति झा – 474
- मोनी जायसवाल – 471
- सुमा देवी – 421
- शकुंतला देवी – 406
- रंजू कुमारी – 254
- रेखा कुमारी – 207
- शीतल वर्मा – 182
वार्ड संख्या 19
- गीता कुमारी – 3266 (विजेता)
- बिमला कुमारी – 2041
- नीलिमा बारला – 1202
- शकुंतला उरांव – 549
वार्ड संख्या 37
- परमेश्वर सिंह – 3821 (विजेता)
- कृष्णकांत राम – 1909
- आनंद मूर्ति – 1547
- राहुल कुमार – 807
बुंडू नगर पंचायत: अध्यक्ष पद का नतीजा
बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिये हुये मुकाबले में जोरदार वोटिंग हुई, जिसमें स्पष्ट जीत दर्ज की गई।
- जितेंद्र उरांव – 4007 (विजेता)
- राजेश उरांव – 3198
- विजय बड़ाईक – 1942
- श्रीकृष्ण मुंडा – 1040
- शंकर सिंह मुंडा – 533
- घासीराम उरांव – 394
- रितेश कुमार पातर – 190
बुंडू नगर पंचायत: वार्ड सदस्य परिणाम
वार्ड संख्या 06
- अरसद अंसारी – 641
- प्रकाश कुमार – 240
- संदीप कुमार दास – 96
वार्ड संख्या 07
- नेपाल दास – 638 (विजेता)
- संजय हलदार – 169
वार्ड संख्या 10
- धनंजय प्रमाणिक – 354 (विजेता)
- मुकेश कुम्हार – 263
- हिमांशु प्रमाणिक – 127
- अक्षय कुमार प्रमाणिक – 108









