spot_img

दिल्ली की नई सरकार को जानें, एक नजर में…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : दिल्ली को नई सरकार मिल गई है। भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने आज CM पद की शपथ ली। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सभी को शपथ दिलाई। दिल्ली की नई सरकार में शामिल मंत्रियों की जीवन कुंडली एक नजर में जानें…

  • प्रवेश वर्मा: नई दिल्ली सीट से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को कैबिनेट में डिप्टी CM की जगह मिली। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराकर सीट जीती थी।
  • आशीष सूद: जनकपुरी से पहली बार विधायक बने आशीष सूद, जो पूर्व में पार्षद भी रह चुके हैं, को मंत्री बनाया गया।
  • मनजिंदर सिंह सिरसा: राजौरी गार्डन से तीसरी बार विधायक बने सिरसा को मंत्री पद दिया गया। वे दिल्ली में भाजपा के सिख चेहरे के रूप में जाने जाते हैं।
  • कपिल मिश्रा: करावल नगर से दूसरी बार विधायक बने कपिल मिश्रा को भी मंत्री पद मिला। वे पहले आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।
  • पंकज सिंह: बिहार के बक्सर से ताल्लुक रखने वाले और विकासपुरी से विधायक पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया गया। वे पेशे से डेंटिस्ट हैं।
  • रविंद्र इंद्राज: बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने रविंद्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता भाजपा में कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव भी रही हैं। हरियाणा के जींद के नंदगढ़ गांव में 1974 को जम्मी रेखा गुप्ता का पूरा परिवार साल 1976 में दिल्ली आ गया। दिल्ली में ही LLB की डिग्री हासिल की। ABVP से जुड़ कर अपना राजनीतिक सफर शुरू की। शालीमार बाग से विधायक बनीं। भाजपा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीं। दिल्ली नगर निगम चुनावों में महापौर पद की उम्मीदवार रही हैं। रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों समाजों से रहा है। उनके परिवार का व्यापार हरियाणा के जुलाना में है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक सफर दिल्ली में आगे बढ़ा। भाजपा के कोर वोटर वैश्य समुदाय से आने के कारण उनकी पकड़ पार्टी में मजबूत मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें :

पुलिस एसोसिएशन का 5 दिन का अल्टीमेटम…

Ranchi : धनबाद के बरवाअड्डा के थानेदार रवि कुमार...

गणेशपुर में ठनका गिरने से बुजुर्ग किसान की मौ’त…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड की जयडीहा पंचायत...

ओरमांझी में दिनदहाड़े बच्ची को अगवा करने की कोशिश…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना...

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का...

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: