spot_img

18+Vaccination: पिन कोड से जानिए, एक मई से आपके इलाके में कहां लगेगा टीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : 18-45 उम्र वर्ग के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू हुआ है। पहले ही दिन 1.32 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। हेवी ट्रैफिक के कारण रजिस्ट्रेशन के दौरान कोविन पोर्टल क्रैश भी हो गया था, हालांकि बाद में पोर्टल आराम से काम कर रहा है। 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाने वाली है लेकिन अभी तक किसी को स्लॉट नहीं मिला है। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों ने रजिस्ट्रेशन तो करा लिया है लेकिन उन्हें फिलहाल स्लॉट नहीं दिख रहा है । 1 मई को कोविन पोर्टल को राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपडेट किया जाएगा जिसके बाद आप कोविन पोर्टल पर बिना लॉगिन किए ही स्लॉट के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

किस अस्पताल में कितने स्लॉट हैं खाली?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके इलाके के किसी अस्पताल में वैक्सीन के लिए कितने स्लॉट खाली हैं तो आपको Cowin.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर ही आपको सर्च बार मिलेगा जिसमें आप पिन कोड और जिला के नाम से वैक्सीन लगाने वाले अस्पताल और खाली स्लॉट के बारे में जानकारी ले सकेंगे। सर्च करने के बाद जैसे ही आपको किसी तारीख पर स्लॉट दिखता है तो उस दिन आप उस अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। आपको अस्पताल में फोन करने की कोई जरूरत नहीं है।

18-45 वालों के लिए स्पेशल वेबसाइट

कोविन पोर्टल के अलावा आप under45.in पर भी जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। Berty थोमस नाम के एक प्रोग्रामर ने under45.in नाम से एक वेबसाइट बनाई है जो 18-45 साल के लोगों को वैक्सीन सेंटर और स्लॉट के बारे में जानकारी दे रही है। under45.in सरकारी वेबसाइट CoWIN से थोड़ा अलग है। कोविन पर हर उम्र वर्ग के लोग विजिट कर रहे हैं, क्योंकि वहां कोई फिल्टर नहीं है।

under45.in पर एक फिल्टर लगाया है जिससे यहां सिर्फ 18-45 उम्र वालों को ही वैक्सीन सेंटर और स्लॉट के बारे में जानकारी मिल रही है। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद जिला सेलेक्ट करके स्लॉट देखना होगा। आप पिन कोड की मदद से भी स्लॉट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :शुगर के मरीजों के लिए वरदान है केले का छिलका

इसे भी पढ़ें : इंडिया में कल होगी Samsung Galaxy M42 5G की लांचिंग, जानें खासियत

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...