Bihar : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में 46 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
फैसले कुछ ऐसे रहे, जो सीधे गांव, गरीब और महिलाओं के जीवन से जुड़े हैं। जीविका दीदियों के वेतन में दोगुनी बढ़ोतरी, पंचायती राज प्रतिनिधियों का मानदेय डेढ़ गुना हुआ। आकस्मिक मृत्यु पर 5 लाख रुपये तक सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी 400 से बढ़कर 1100 रुपये कर दी गई है। राज्य भर के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को अब 20 रुपये में “दीदी की रसोई” से गर्म, साफ और पौष्टिक भोजन मिलेगा। अब हर पंचायत में गरीब बेटियों की शादी सम्मान और सुविधा के साथ होगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को मिली मंजूरी। 40 अरब 26 करोड़ रुपये की लागत से 8000 से ज्यादा पंचायतों में विवाह भवन बनेंगे। वहीं इनका संचालन जीविका दीदियों के हाथों में होगा। जो व्यापारी बिहार को सबसे ज्यादा टैक्स देंगे, उन्हें “भामाशाह सम्मान” मिलेगा। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा बोले “यह कैबिनेट गरीब, किसान, महिलाएं और आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देने का उदाहरण है।”
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 46 एजेंडों पर लगी मुहर। बैठक के बाद कैबिनेट के प्रमुख प्रस्तावों के बारे में मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा एवं विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत ।… pic.twitter.com/bP8RlXxSti
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) June 24, 2025
नई सुविधाएं, बेहतर भविष्य
पटना में सैदपुर नाला अब ढंका जायेगा
राजगीर में इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी के लिए पद सृजन।
जेपी गंगा पथ से कोईलवर तक सड़क निर्माण की मंजूरी।
अंतरराज्यीय एसी बस सेवा शुरू करने का भी फैसला।








