Jamshedpur: जमशेदपुर में 31 मई को एमजीएम थाना अंतर्गत NH स्थित बड़ाबांकी पुलिया के पास चाकू की नोक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप वैन के चालक से 90 हजार रुपये लूट लिये थे। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट का मास्टरमाइंड सूरज गिरी और लूट की पिकअप वैन बेचने वाले आरोपी धनंजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिकअप वैन को पुलिस ने बिहार के हसन बाजार से बरामद किया। सोमवार को एमजीएम थाने में इस मामले की जानकारी पटमदा DSP सुमित कुमार ने दी।
अन्य अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही पुलिस
Read more: #Train के नीचे मिला जिंदा बम, मची अफरा-तफरी
डीसपी ने बताया कि इस घटना में कुछ और अपराधी भी शामिल हैं। उन्हें पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है। पिकअप वैन को धनंजय सिंह की मदद से बेचा गया था। पिकअप वैन हसन बाजार के बसमापुर गांव में रहने वाले नंदजी नामक व्यक्ति के घर के पास बरामद किया गया। नंद जी ने लूट की पिकअप वैन 40 हजार रुपए में खरीदी थी। लूट का पैसा आरोपियों के पास से बरामद नहीं हुआ।
पिकअप वैन लेकर भाग निकले थे बदमाश
Read more: रथयात्रा पर पुरी में कर्फ्यू, छत से भी देखने की मनाही
चालक ने बताया था कि लोहरदगा से मछली अनलोड कर चाकुलिया पिकअप वैन लेकर वापस जा रहा था। 31 मई की रात रात 8.30 बजे बड़ाबांकी पुलिया के पास NHपर चार बदमाशों ने पिकअप वैन को रोक लिया। चाकू की नोंक पर बदमाशों ने उसे और खलासी को नीचे उतार दिया। उनके पास रखे 90 हजार रुपए और पिकअप वैन लेकर एक बदमाश वहां से भाग निकला।
Read more: जियो अब अपने ग्राहकों को देगा डाटा लोन, जानिये प्रोसेस












