Kohramlive : टीम इंडिया के मौजूदा वाइस कैप्टन केएल राहुल अपनी शादी के लिए बीसीसीआई से अवकाश की मांग करेंगे। बता दें कि बांग्लादेश दौरा पूरा होने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की घरेलू सीरीज़ खेलेगी। इसकी शुरुआत 3 जनवरी 2023 से होगी। सीरीज़ में कुल 3 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। केएल राहुल अपनी शादी के चलते इस सीरीज से बाहर रहेंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी से करेंगे शादी
राहुल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आथिया शेट्टी से शादी करेंगे। अभी उनकी शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो श्रीलंका सीरीज़ के दौरान ही शादी करेंगे। शादी के बाद न्यूज़ीलैंड सीरीज़ में वो एक बार फिर टीम से जुड़ जाएंगे, जो 18 जनवरी 2023 से खेली जाएगी।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
राहुल के बदले टी20 इंटरनेशनल की टीम में दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। इनमें ईशान किशन, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा शामिल हैं। ईशान किशन को टी20 इंटरनेशनल में मौका मिलने का सबसे ज़्यादा चांस दिखाई दे रहा है। उन्होंने हाल ही में ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगाकर सभी को प्रभावित किया था।
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार












