Kohramlive Desk : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सका। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज 1-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। मैदान गीला होने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था
इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे ओवर में भारतीय टीम 12.5 ओर में एक विकेट पर 89 रन बना पाई थी। तभी बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। तीसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 18 ओवर में 104 रन बना लिए थे, लेकिन कीवी टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई थी। तभी बारिश आ गई। बारिश की वजह से आगे मैच में कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी और 20 ओवर का खेल नहीं होने के कारण डकवर्थ लुईस नियम भी नहीं लागू हो सका। इस वजह से यह मैच भी रद्द हो गया।
इसे भी पढ़ें : प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने 30 खिलाड़ियों को किया सम्मानित, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : घरवाली की चाहत जंगल से खींच लाया घर तक, सुनें क्या बोल गया उग्रवादी कमलेश
इसे भी पढ़ें : 1 दिसंबर से LPG, रेलवे और बैंक समेत कई नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानना जरूरी
इसे भी पढ़ें : मशहूर गायक दलेर मेहंदी का फार्म हाउस सील, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : चलित्तर सिंह की मौत के पीछे के सच जानने में जुटी पुलिस












