Kohramlive : किचन (Kitchen Hacks) के कुछ मसाले सेहत के लिये बेहद फायदेमंद माने गये हैं। इसमें सबसे दमदार अदरक को माना गया है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाये जाने के चलते सिर और बदन में होने वाले कई दर्द दूर हो जाते हैं। वहीं, ऐसे ही कुछ और मसाले हैं, जैसे….
Kitchen Hacks : किचन के यह मसाले हैं वरदान
हल्दी: सर्दी के मौसम में हल्दी का सेवन शरीर के लिये फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरस और एंटी पैरासाइटिक के गुण पाये जाते हैं। यह हानिकारक रेडिकल्स को नष्ट करता है, जिससे कोशिकाओं के अंदर ऑक्सिडीसिव स्ट्रेस कम होता है और शरीर के अंदर बीमारियां नहीं होती।
मेथी: सर्दी के इस मौसम में मेथी का साग इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन A, C, E के साथ जरूरी खनिज लवण भी पाये जाते हैं। इसका सेवन सर्दी जुकाम को दूर भगाता है।
जायफल: पोषक तत्वों से भरपूर जायफल इम्यूनिटी बूस्ट और डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक करने में बेहतर है।
दालचीनी: किचन में पाया जाने वाला दालचीनी शरीर के लिए फायदेमंद माना गया है। इसका सेवन बुखार, सूजन और सामान्य सर्दी और उल्टियों में बेहतर माना गया है।
सौंफ: सौंफ भी गुणों से भरपूर हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम पाये जाते हैं। सौंफ पेट दर्द से राहत, मुंह की बदबू से छुटकारा, वजन घटाने और रेगुलर पीरियड्स लाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें :TikTok सहित कई ऐप्स बंद, यूजर्स को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी
इसे भी पढ़ें :मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आया जोरों का गुस्सा… जानें क्यों






