Kohramlive Desk : आज बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (ShahRukh Khan) का जन्मदिन है। शाहरुख ने अपने इस जन्मदिन को खास बनाते हुए अपने फैंस को तोहफा दिया है। जी हां अब सोच रहे होंगे कि जन्मदिन के मौके पर तो तोहफा मिलता है, दिया थोड़ी जाता है। जी हां शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म पठान (Pathaan) के सेट से एक फोटो वायरल हुआ है। अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का धांसू टीजर जारी कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। यशराज फिल्म्स के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म को क्रमशः हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इन सबके बीच जो चौंका देने वाली बात है, पठान का टीजर रिलीज होने ही सोशल मीडिया पर हैशटैग साहो ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख खान की फिल्म पठान की तुलना प्रभास की फिल्म साहो से कर रहे हैं। एक फैन ने दोनों का सीन शेयर करते हुए पूछा, इसमें से कौन सा बेहतर है? वहीं कुछ लोग साहो का टीजर शेयर कर उसे पठान के टीजर से बेहतर बता रहे हैं।
And it begins! https://t.co/S8LRavj4IZ
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone| @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/XEz4iXhzvL
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2022
A special surprise for a very special day! #PathaanTeaser is here 💥
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. pic.twitter.com/2frJU3eKne— Yash Raj Films (@yrf) November 2, 2022
इंस्टाग्राम पर shahrukh_fan_club_2020 द्वारा अपलोड की गई इस फोटो में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ में बालकनी पर खड़े नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का वायरल हुआ कोई पहला फोटो नहीं है, बल्कि इससे पहले भी पठान के सेट से शाहरुख खान की एक शर्टलेस फोटो भी वायरल हुई थी।
View this post on Instagram
2 नवंबर, 1965 को भारत की राजधानी दिल्ली में जन्में शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सर्कस नाटक से की थी। दिल्ली में ही पले बड़े शाहरुख आज 57 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उनका चार्म खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जी हां बीती रात उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ का जमावड़ा लग गया। यही वो क्रेज है जो बॉलीवुड को भारत से बाहर तक लेकर जाता है। ट्विटर पर मन्नत के बाहर की कोई फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें शाहरुख खान अपने फैंस से मिलने मन्नत की बालकनी में आए और हमेशा की तरह उनका शुक्रिया अदा किया। ट्विटर पर कई फैंस द्वारा अपलोड की गई वीडियो में शाहरुख खान के साथ उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है।
badshah and abram. my heart is so full 🥺💜 #HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/acwNGTrBjY
— shah’s (@srkzdarling) November 1, 2022
The Man who has increased the worldwide popularity of Indian Cinema, Shah Rukh Khan turns 57 today.!!!💗🥂
Happy Birthday World’s Biggest Moviestar, King Khan @iamsrk.
The Biggest Crowd Puller 🔥🥵#SRK57 #HappyBirthdaySRK Badshah of Bollywood ❤️👑 pic.twitter.com/ZRuPtYIf1f
— Udayaaaaaaa❤️ (@SweetyUdaya) November 2, 2022
शाहरुख खान के फैंस को ‘पठान’ का टीजर काफी धांसू लग रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर कर किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है पठान संघर्षरत बॉलीवुड को बचा लेगा! एसआरके को लंबे समय के बाद देखने अद्भुत है। अन्य यूजर ने लिखा, ‘द किंग इज बैक’। वहीं एक फैन ने ट्वीट किया, ‘इससे बेहतर दिन की शुरुआत हो ही नहीं सकती, आपने आग लगा दी।’
The King is Back.🔥🔥🔥#PathaanTeaser #pathanteaser #Pathan #PathaanTeaserOn2Nov#ShahRukhKhan pic.twitter.com/tILyzUEVfp
— Tekchand (@worldoftekchand) November 2, 2022
Whooooo 😤😤
Which Is Better 🔥🔥#Prabhas #Pathaan #SRK57#PathaanTeaser #Saaho
🔁 Retweet ❤ Like pic.twitter.com/lankFr5muc— 𝐕𝐢𝐨𝐥𝐞𝐧𝐭 𝐏𝐫𝐚𝐛𝐡𝐚𝐬 (@VVVprabhaScult) November 2, 2022
इसे भी पढ़ें : T20 World Cup : टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 185 रनों का लक्ष्य
इसे भी पढ़ें :आईफोन फैक्ट्री के आसपास के इलाके में लगा लॉकडाउन
इसे भी पढ़ें :सरकार बदलने जा रही है बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के नियम! जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी में महंगा हुआ Petrol-Diesel
इसे भी पढ़ें :प्यार की राह में भटका, राजस्थान से दिल्ली आकर पहन ली हथकड़ी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बिहार में निकली 10 हजार से अधिक VACANCY, 59,000 तक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : AJIO Business पर बिकेगा ‘एक्सलेरेट’, ब्रांड एंबेसडर होंगे यह क्रिकेटर














