Kohramlive : ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को गोली मारने वाले ASI गोपाल दास ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि हत्या करने के इरादे से ही उसने गोलियां चलाई थी। उसने हत्या क्यों की, इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई है। ब्रजराजनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि ASI गोपाल दास को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक क्लीयरेंस ड्यूटी पर तैनात किया गया था। जैसे ही मंत्री गांधी चौक पर पहुंचे, ASI ने मंत्री पर निशाना साधते हुए अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चला दी थी। मंत्री पर पांच गोलियां चलाई गई थी। गोपाल दास ने मंत्री को क्यों मारा, इस बारे में उसने कुछ नहीं बोला है। लंबे अर्से से ASI का इलाज कर रहे मनोचिकित्सकों ने कहा कि वह मानसिक विकार ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ से पीड़ित है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के ADG अरुण बोथरा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : सीएम का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
इसे भी पढ़ें : BJP नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
इसे भी पढ़ें : Garhwa News : पति की आखिरी निशानी भी ले गया चोर… देखें
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : आसाराम बापू को मिली यह बड़ी सजा… देखें
इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम दोषी करार, कल सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें












