spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पलक झपकी और दो भाइयों के घर मचा कोहराम

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Daru, Sunil Kumar) : “का बताएं साहेब, बहुत रोके थे सचिन यादव को जाने से, पर वह माना नहीं। वह चला गया। हम बोले थे… दोस्त, तुम्हारी आंखें नींद से भरी हैं। पलक झपक रही है तेरी। गाड़ी नहीं चला पाओगे। बगोदर में ही गाड़ी रोक कर आराम कर लो। थोड़ा सो लो, फिर चल पड़ेंगे माल पहुंचाने। सचिन नहीं माना। बोला- नहीं यार, थोड़ा ही दूर बचा है, चले जाएंगे। माल पहुंचा कर आराम कर लेंगे। इसके बाद अपने चचेरे भाई राजकुमार यादव के साथ निकल पड़ा माल डिलिवर करने।” यह कहते हुए फफक-फफक कर रोने लगा ट्रक ड्राइवर सुबोध कुमार।

सुबोध ने कोहरामलाइव को बताया कि दो ट्रक एक साथ गिरिडीह से निकले थे। दोनों ट्रकों में छड़ लोड था। एक ट्रक में सचिन और राजकुमार थे। दूसरे ट्रक में मैं था। बीती रात जब हजारीबाग के दारू प्रखंड पहुंचे तो एक अज्ञात हाइवा से सचिन का ट्रक टकरा गया। हाइवा ट्रक के आगे चल रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये।

टक्कर की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये। एक्सीडेंट की फैली खबर दारू पुलिस तक पहुंची। थानेदार अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सामने का नजारा देख वह भी दंग रह गये। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया था। वहीं, ड्राइवर सचिन यादव और चचेरा भाई सह कंडक्टर राजकुमार यादव ट्रक में फंसे हुए थे। दोनों की सांसों की डोर टूट चुकी थी। डेड बॉडी इस कदर फंसी थी कि उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्क करनी पड़ी। गैस कटर तक मंगवाना पड़ा। गैस कटर से ट्रक के हिस्से को काट-काट कर दोनों की डेड बॉडी को निकाला गया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में जान गंवा चुका 40 साल का सचिन यादव गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के खुबरी गांव का रहने वाला था। वहीं, कंडक्टर राजकुमार रिश्ते में सचिन का चचेरा भाई लगता था।

इसे भी पढ़ें : झरिया में फिर खून-खराबा, फायरिंग में 3 को लगी गोलियां… देखें

इसे भी पढ़ें : तबाही और बर्बादी का कारण बन गया एक ट्रक ड्राइवर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...