spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी को डायन करार देकर सोये पति को मा*र डाला, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े चंद गिने-चुने लोगों ने भानू मुंडा को मौत के घाट उतार दिया था। तब भानू अपने घर में चादर ओढ़ कर सोया हुआ था। घर पहुंचे हत्यारों का टारगेट भानू मुंडा की पत्नी बिरसपति देवी उर्फ गुरुवारी देवी थी। पत्नी को पहले ही यह भान हो गया था कि उसकी जान खतरे में है, इस कारण वो घर छोड़ कर भाग गई थी। जान के दुश्मन बने लोग दिन में ही गुरुवारी देवी की खोज में उसके घर पहुंचे थे, तब ना वो घर में थी और ना ही उसका पति भानू मुंडा। घर में उसकी विवाहिता बेटी हिस्सी देवी थी। हिस्सी देवी राखी के दिन अपने मायके आई थी। तब हिस्सी को बोला गया था कि उसकी मां डायन है, उसे किसी हालत में जिंदा नहीं छोड़ा जायेगा, पर धोखे में उसका पिता भानू मुंडा मारा गया। भानु मुंडा को मारने में शामिल संदेही सात हत्यारों को खूंटी पुलिस ने धर दबोचा है। इस बात का खुलासा आज खूंटी के SDPO अमित कुमार ने किया।

SDPO अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि अड़की थाना क्षेत्र में रहनेवाला मारूति मुंडा उर्फ मारू बीते 13 अगस्त को नहाने-धोने के ख्याल से तालाब गया था। तालाब में ही वह डूब कर मर गया। कुछ दिनों बाद मारू की दूसरी पत्नी बीमार हो गई। रांची के एक अस्पताल में 3 सितंबर को उसकी भी मौत हो गई। कुछ दिनों के अंतराल में दो लोगों की मौत ने घरवालों के अंदर से हिला कर रख दिया। तालाब में डूब कर मरे मारू की पहली पत्नी और उसके भाई को लगा कि किसी डायन ने उसके घर में कुछ “कर” दिया है, जिसके चलते यह सबकुछ हो रहा है। इसके बाद मदन मुंडा और सुखराम मुंडा एक ओझा राम मुंडा के घर गये। ओझा का घर बाड़ी निचकेल गांव में है। ओझा ने इन दोनों को बताया कि बिरसपति देवी उर्फ गुरुवारी देवी डायन है। उसने ही उसके घर में कुछ ‘कर’ दिया है, जिसके चलते उसके घर के दो लोग मर गये। बीते 3 सितंबर को मृतक मारू मुंडा की दूसरी पत्नी को दफनाने के बाद उसी रोज मदन मुंडा और सुखराम मुंडा कुछ अन्य लोगों के साथ भानु मुंडा के घर गये। फिर क्या हुआ, सुनें SDPO अमित कुमार से…


इसे भी पढ़ें : PM मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG के निदेशक का निधन…

इसे भी पढ़ें :कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर क्या बोल गये IG होमकर… देखें

इसे भी पढ़ें :बहुचर्चित रेलवे ठेकेदार ह*त्याकांड में गैंगस्टर बरी… जानें

इसे भी पढ़ें :जंगल में मिली डे*ड बॉडी, कारण बनी एक लड़की… जानें

इसे भी पढ़ें : CM का फिसला पांव, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : माकपा नेता का सुपारी लेने वाला धराया, उगले कई राज… जानें

इसे भी पढ़ें : क*टा बायां हाथ दायें हाथ में लेकर घूमता रहा एक शख्स… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : डरा कर उगाही में जुटे गुंडों का क्या हुआ हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किस-किस को मिली जगह…

इसे भी पढ़ें :

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...