spot_img

रायगढ़ से अपहृत बच्‍चा खूंटी से सकुशल बरामद, तीन अपहर्ता गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खूंटी : झारखंड पुलिस की मदद से रायगढ़ जिले के खरसिया से कल शाम 6 बजे से अपहृत व्यापारी राहुल अग्रवाल के छह वर्षीय बेटे शिवांश को सकुशल बरामद कर लिया गया। झारखंड के खूंटी जिले से देर रात तीन अपहरणकर्ता के साथ पुलिस ने अपहृत शिवांश को सकुशल बरामद कर लिया। व्यापारी के बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस हरकत में आई। बच्‍चे को खोजने में पुलिस की सात अलग-अलग टीम को लगाया गया। जिले के एसपी संतोष सिंह खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। आईजी रतनलाल डांगी भी मामले को देख रहे थे। दो टीम को झारखंड रवाना किया।

इसे भी पढ़ें : हार्डकोर माओवादी जीवन कंडुलना ने डाला हथियार, मुड़ी पर था 10 लाख का इनाम

रायगढ़ एसपी और आईजी ने झारखंड पुलिस से संपर्क कर झारखंड के रास्‍ते में आने वाले सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का अनुरोध किया। साथ ही सभी जिलों के पुलिस कप्‍तान को डिटेल भेजा गया। रायगढ़ पुलिस के अनुरोध पर रांची पुलिस, खूंटी पुलिस और सिमडेगा पुलिस को अलर्ट किया गया। जगह-जगह नाकेबंदी की गई। खूंटी में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहर्ताओं को पुलिस ने धर दबोचा। जिसके बाद अपहर्ताओं के पास से बच्‍चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में खिलावन दास महंत व्यापारी के घर का कुक था और उसने दो अन्य साथियों अमर दास व संजय किरार के साथ षड्यंत्र कर अपहरण की योजना बनाई थी।

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टर ने पहले पत्‍नी और बच्‍चों को दिया मौत का इंजेक्‍शन, फिर खुद भी कर ली आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...