spot_img
spot_img

दारू की लत से टुअर हो गये पांच मासूम बच्चे, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : दारू की वजह से एक हंसता-खेलता परिवार तबाह और बर्बाद हो गया। इस परिवार के पांच छोटे-छोटे बच्चे टुअर हो गये। ममता की मूरत यानी मां का खून हो गया, वहीं बच्चों की परवरिश कर रहे बाप जेल चला गया। बाप अजय आईंद अपनी ही पत्नी बिरसी आईंद का मर्डर करने के इल्जाम में सलाखों के पीछे चला गया। पत्नी को मौत के घाट उतार अजय रात भर अपनी बीवी के डेड बॉडी के पास बैठ रोता रहा। भोर में खुद चीख-चीख कर अपना गुनाह लोगों के सामने कबूल किया कि उसने खुद अपनी पत्नी को कुदाल से काट डाला। पारिवारिक कलह से वो आजिज हो चुका था। दारू पीने की लत ने दोनों पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगानी में जहर घोल दी। नशे में हालत इतनी खराब हो गई कि अजय अपनी पत्नी की जान ले ली। सबसे छोटी बेटी उर्मिला केवल 2 साल की है। 3 साल की एग्रेस आईंद, 4 साल का पवन, 5 साल की कटरीना आईंद और सबसे बड़ा बेटा 6 साल का मंगल यतीम हो गये। इन मासूम बच्चों की हालत देखने वाले हर शख्स के आंखों में आंसू छलक आये। बच्चों ने गुजरे 2 रोज से भर पेट खाना नहीं खाया। तीनों बेटियां खासकर छोटी बेटी बार-बार अपनी मां को खोज रही थी। दोनों बेटों का भी यहीं हाल था। कई बार मां को पुकारने के बाद भी जब मां का बदन हिला-डूला तक नहीं तब बच्वों ने अपनी मां को झकझोरना शुरू कर दिया। उठो, मां हमलोगों को भूख लगी है। रोती-चीखती बच्चियों की हालत देख उनका गांव रो पड़ा। गांव वाले हर बच्चे को अपने सीने में लगा बस इतना ही बोल पाये, अब तेरी मां कभी नहीं उठेगी। तेरे जालिम बाप के हाथों तेरी मां का खून हो गया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के डांडटोली गांव की है।

गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बीते रविवार की रात अजय और उसकी पत्नी बिरसी में कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि पति हैवान हो गया। उसने बिना कुछ समझे बुझे पत्नी को कुदाल से काट डाला। कुछ लोगों का कहना था कि दोनों पति-पत्नी दारू पीते थे। दारू पीकर आपस में ही लड़ना-झगड़ना उनकी आदत सी हो गई थी। अक्सर दोनों में झगड़ा होते रहता था। पास पड़ोस के लोग भी सब जानते थे, वहीं अजय के नाते-रिश्तेदार भी इससे अनजान नहीं थे। रविवार की रात भी आपसी कलह में पत्नी को जान से मार दिया। भोरे-भोर खुद पति ने अपनी हैवानियत के बारे में कुछ लोगों को बताया। इसके बाद गांव के ही कुछ लोग स्थानीय मुखिया और तोरपा पुलिस को इस बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नीहंता अजय को गिरफ्तार कर लिया। गांव के कुछ लोगों ने कहा कि अब अनाथ हो गये बच्चों का परवरिश होगा तो कैसे।

इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के कारोबारी की वाराणसी में मौ’त, सांसद नीरज शेखर के थे साले…

इसे भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, देखें…

इसे भी पढ़ें : इस दिन शुरू होगी रांची टू पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें रूट मैप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...