spot_img

खालिस्तान कमांडो फोर्स का खूंखार परमजीत पाक में मा’रा गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत पंजवड़ को पाक के लाहौर में गोलियों से भून दिया गया। लगभग 59 साल का परमजीत खालिस्तान की आड़ में पंजाब में दोबारा आतंकवाद को जिंदा करने में जुटा था। उसके मारे जाने के बाद पंजाब को दहलाने की साजिश पर ग्रहण लग गया। उस पर देशद्रोह, हत्या, हथियारों की तस्करी व आतंकवाद को जिंदा करने के कई केस हैं। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य की हत्या और लुधियाना में देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के मामले में आंतकी परमजीत पंजवड़ वांटेड था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तान कमांडो फोर्स में शामिल होने से पहले परमजीत केंद्रीय सहकारी बैंक में काम करता था। साल 1986 में वह KCF में शामिल हो गया। चचेरे भाई लाभ सिंह के खात्मे के बाद परमजीत ने साल 1990 में KCF की कमान संभाल ली थी। कुछ समय बाद ही वो पाकिस्तान भाग गया। परमजीत का नाम बॉडर पार से हेरोइन जैसे घातक नशीली पदार्थ की तस्करी में भी खूब उछला। धन जुटाकर उसने KCF को जिंदा रखा। वहीं पंजाब के कई कुख्यात तस्करों की मदद से फंड जुटाता रहा। पंजाब में दोबारा आतंकवाद को जिंदा करने में जुटे रहने का इल्जाम उसपर था।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...