New Delhi: कुछ समय पहले ही एक्टर कमल हासन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। करीना और अमृता के सुपर स्प्रेडर होने की आशंका है, क्योंकि दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में शिरकत कर चुकी हैं।
दो दिन पहले करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं. इस पार्टी को कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया था. इसके अलावा दोनों रिया कपूर की पार्टी में भी शामिल हुई थीं जो एक हाउस गेदरिंग थी.
Actors Kareena Kapoor Khan & Amrita Arora tested positive for #COVID19. Both of them had violated COVID norms & attended several parties. BMC has ordered people, who came in contact with the two actors, to undergo RT-PCR test: BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation)
(File pic) pic.twitter.com/wKqoqgFM4x
— ANI (@ANI) December 13, 2021
BMC ने किया कन्फर्म
बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है। BMC अब उन सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे, या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे। BMC ने दोनों पार्टी में शामिल हुए कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। इनके कॉन्टैक्ट्स में से कुछ और हस्तियों की रिपोर्ट आज आ सकती है।

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव के केस भी बढ़ रहे हैं
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ है। पूरे देश की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। मुंबई में धारा 144 लगी हुई है। महाराष्ट्र में इस वैरिएंट से 17 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 8 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता
इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्ले वालों ने किया…
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…
इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे










