Kohramlive : आज मशहूर फिल्मकार करण जौहर को ब्रिटिश संसद में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया। इसी साल करणने भारतीय सिनेमा में बतौर निर्देशक अपने 25 वर्ष पूरे किए हैं। इस निजी कार्यक्रम की मेजबानी लीसेस्टर की बैरोनेस वर्मा ने की। इसमें लॉर्ड देसाई, बैरोनेस उद्दीन और रिटायर्ड माननीय तनमनजीत सिंह देसी जैसे सांसदों के साथ-साथ ब्रिटिश एशियाई ट्रेलब्लेजर, इंफ्लुएंसर और कम्युनिटी लीडर भी शामिल थे।
बता दें कि करण का यूनाइटेड किंगडम के साथ विशेष संबंध रहा है। उन्होंने इस देश में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों की शूटिंग की है। साल 2012 में लोगों को देश की यात्रा के लिए आकर्षित और आमंत्रित करने के लिए उन्हें विजिट ब्रिटेन के गुडविल एम्बेसडर के रूप में भी नियुक्त किया जा चुका है।
करण के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान यूके बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में हैं, जिन्होंने कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। बता दें कि लंबे समय के बाद करण जल्द ही बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें : एक IPS और IAS की लव स्टोरी, गृह मंत्रालय में अर्जी देने पर हो गई वायरल…. जानें दिलचस्प कहानी
इसे भी पढ़ें :आफत बनी बारिश, 24 घंटों में 7 लोगों की मौ*त
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश
इसे भी पढ़ें :‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें
इसे भी पढ़ें :3 IAS अधिकारी का तबादला, सीएम के विशेष सचिव का भी ट्रांसफर












