spot_img
spot_img
spot_img

करम पूर्व संध्या : विरासत, एकजुटता और विकास का संदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में करम की पूर्व संध्या ने एक अद्भुत दृश्य रचा। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे आदिवासी युवक-युवतियां, ढोल-मांदर की थाप, और हजारों की भीड़ के बीच CM हेमंत सोरेन ने जब मंच संभाला तो उनके शब्द हर दिल में गूंज उठे। CM ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें जो धरोहर दी है, वह सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व की पहचान है। इसे बचाना और संवारना हर झारखंडवासी का कर्तव्य है।

आदिवासी समाज की एकजुटता पर जोर

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज चाहे जहां भी बसे हों, अगर वे कदम से कदम मिलाकर चलें, तो राज्य के विकास की राह और भी रोशन होगी। राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्लों और टोलों में करम की धूम है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज की रात सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, खुशी और संस्कृति का संगम है। CM ने साफ कहा कि सरकार आदिवासी समाज की चुनौतियों को दूर करने के लिये लगातार प्रयासरत है, लेकिन असली सफलता तभी संभव होगी, जब पूरा समाज साथ खड़ा हो। करम महोत्सव हमें यह प्रेरणा देता है कि हम सब मिलकर अपनी जड़ों को थामे रहें और भविष्य की ओर बढ़ें। इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक जिगा सुसारन होरो सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ढोल-मांदर की थाप और जय-झारखंड के नारों ने करम की इस पूर्व संध्या को अविस्मरणीय बना दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...