spot_img

प्रतिशोध में मारा गया कमलेश, एसपी बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बदला लेने की नीयत से गार्ड कमलेश प्रसाद का खून किया गया था। उसे गोली मारी थी उसके ही साथ काम करने वाले रवि ने। रवि गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के पारेहा नागफेनी का रहने वाला है। रांची पुलिस ने उसे बीते सोमवार को उसके घर से धर दबोचा। रवि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में रवि ने खुलासा किया कि वह भी कमलेश के साथ CIP में गार्ड का काम करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद रवि को काम से निकाल दिया गया। नौकरी जाने के बाद रवि का खून खौल उठा। उसने कमलेश को जान से मार डालने की ठानी। उसे रास्ते से हटाने की जुगाड़ में लग गया था। बीते 28 अक्टूबर को रात लगभग साढे 9 बजे वह कांके स्थित CIP पहुंचा। देखा… कमलेश अकेले अपनी ड्यूटी कर रहा था। बिना समय गवांये रवि ने कमलेश को गोली मार दी। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। यह सारी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Read More :बच्‍चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

वारदात के बाद रूरल एसपी मो नौशाद आलम ने हत्यारे को पकड़ने के लिए SIT का गठन किया। टेक्निकल सेल की मदद से और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी रवि साहू तक पहुंची। उसे उसके घर से धर दबोचा। एसपी ने खुलासा किया कि गिरफ्तार रवि साहू पहले पहाड़ी चीता ग्रुप से जुड़ा था। कोरोना के समय वह पीएलएफआई से जुड़ गया और खूंटी इलाके में एक्टिव हो गया था।

Read More :25 लाख की अफीम जब्‍त,पुलिस के हत्‍थे चढ़े दो तस्कर

Read More : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...