Kohramlive : भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल यानी 2025 के जून से अगस्त तक होगी। यह यात्रा उन भक्तों और साहसिक प्रेमियों के लिये एक दुर्लभ और अद्वितीय अवसर है, जो हिमालय के रहस्यमय और धार्मिक स्थलों की ओर यात्रा करना चाहते हैं। इस यात्रा में कुल पांच बैच होंगे, जिनमें से प्रत्येक में 50 यात्री शामिल होंगे। इस यात्रा का मार्ग उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते से होकर गुजरता है, जो कैलाश मानसरोवर के दिव्य स्थान तक पहुंचने के लिये प्रमुख मार्ग हैं। यात्रा को दो प्रमुख पासों लिपुलेख पास और नाथूला पास के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। इस बार विदेश मंत्रालय ने यात्रा में भाग लेने के लिये कंप्यूटर-जनित प्रक्रिया अपनाई है, जिससे चयन पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। इस प्रक्रिया में जनरल, महिला और अन्य लिंगों के बीच समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जायेगा। इच्छुक यात्री इस यात्रा के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी और इसके लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा की वेबसाइट kmy.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला स्कूलों का टाइम टेबल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में खूब गरजे PM, आतंकी ह’मले पर दिया सख्त संदेश… देखें
इसे भी पढ़ें : पहलगाम भयावह अ’टैक का मास्टरमाइंड है यह जालिम, जानें सब कुछ…







