spot_img

कड़िया मुंडा की अचानक तबीयत बिगड़ी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भाजपा के दिग्गज नेता कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। लगभग 88 साल के कड़िया मुंडा को रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि कुछ दिन पहले खूंटी के सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने उनके घर जाकर स्वास्थ्य जांच की थी। सेहत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मंगलवार को रांची रेफर किया।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे हैं। वह पद्मभूषण से सम्मानित हैं। सबसे अधिक 12 लोकसभा चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड इनके नाम है। खूंटी लोकसभा सीट वर्ष 1967 में अस्तित्व में आया। 1971 में पहली बार कड़िया मुंडा ने चुनाव लड़ा। 1977 के चुनाव में उन्हें पहली बार जीत हासिल की थी। 2014 में उन्होंने अंतिम लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने आठ लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की, वे कभी चुनाव हारे नहीं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मीडिया को बताया कि वे खुद लगातार मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टर के संपर्क में हैं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...