SIMDEGA : झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टीम ने मंगलवार को सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड कार्यालय के जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) मनोज कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया है। मनोज कुमार को शिकायतकर्ता सिमडेगा जिले के बानो थाना में गिरदा ओपी क्षेत्र के हुरदा कोहीपट निवासी देवप्रसाद साहू से रिश्वत की राशि लेते वक्त पकड़ा गया है।
कुआं निर्माण का आकलन बनाने के लिए मांगी गई थी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता देवप्रसाद साहू को मनरेगा योजना से कूप निर्माण का कार्य मिला था, जिसकी प्राक्कलित राशि चार लाख, 47 हजार 421 रुपये थी। उक्त राशि से संबंधित आकलन लागिन बनाने के एवज में मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। देवप्रसाद साहू रिश्वत देना नहीं चाहते थे। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची से की थी। ACB रांची ने देवप्रसाद की शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
एसीबी ने पहले ही दर्ज किया था मामला
ACB ने 18 अप्रैल 2022 को इस मामले में केस दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी कनीय अभियंता मनोज कुमार की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपित ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, उसी वक्त ACB ने धावा बोल दिया और रंगे हाथ उक्त रिश्वत की राशि के साथ आरोपित कनीय अभियंता को गिरफ्तार किया। अब एसीबी की टीम गिरफ्तार कनीय अभियंता से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : निलंबित राशन दुकान के दुकानदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज
इसे भी पढ़ें :Jio का धमाका, 200 रुपये देने पर देख पाएंगे 14 OTT प्लेटफॉर्म्स
इसे भी पढ़ें :धड़ाम से गिरे CM शिवराज चौहान, शादी समारोह में हुआ हादसा(Video)
इसे भी पढ़ें :मोबाइल छिनतई का SSB जवान कर रहा था विरोध, बदमाशों ने कर डाला…
इसे भी पढ़ें :खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी…तो जरूर चेक करें ये 5 दस्तावेज, वरना…
इसे भी पढ़ें :अगले माह बाजार में आ रही दमदार माइलेज वाली सिटी सेडान, कराएं बुकिंग
इसे भी पढ़ें :‘बुलेट पर जीजा’ और ‘ले ला पोदिना’ के चक्कर में कुटा गये दूल्हे राजा… देखें
इसे भी पढ़ें :हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






