Godda : गोड्डा के पत्थरगामा थाना क्षेत्र, गांधी ग्राम में एक गंभीर वारदात हुई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साह की पत्नी वंदना कुमारी पर मोटरसाइकिल सवार ने तीन गोलियां चलाई। गंभीर हालत में महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की पुष्टि गोड्डा के SDPO अशोक प्रियदर्शी ने की। पुलिस के मुताबिक, महिला और उनके पति के बीच विवाद चल रहा था, और महिला ने हमले का आरोप अपने देवर और परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया है। पुलिस ने कहा कि हमलावर की तलाश जारी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। खबर है कि महिला का पति बिहार के एक जिले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं।
ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…
Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...
ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...
चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे
Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...
बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...





