Dhanbad : हिट एंड रन यानी मारो और भागो के शिकार जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जज मौत मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच की मांग तेज हो गई थी। 1 अगस्त को झारखंड सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इससे पहले हाइकोर्ट ने भी कहा था कि मामले की जांच में कोताही की गई तो जांच सीबीआई को सौंप दी जायेगी। हाइकोर्ट ने भी मामले में सीबीआई को जांच का निर्देश दिया था। अब सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read more: जज मर्डर केस : अब होगा नार्को टेस्ट, देखें वीडियो
वहीं मंगलवार को जज उत्तम आनंद का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि एडीजे आनंद का जबड़ा टूटा हुआ था और उनके सिर की हड्डी में कई जगहों पर फ्रेक्चर थे। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से ही उनकी मौत हुई थी। इसके अलावा उनके शरीर पर तीन जगह बाहरी चोट और सात जगह पर अंदरुनी चोट लगी थी। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। अस्पताल ने पुलिस के अलावा धनबाद के डीसी और एसडीएम को भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी सौंप दी थी।
वहीं जज उत्तम आनंद मौत के पीछे का सच जानने की खातिर अब नार्को टेस्ट का सहारा लेगी पुलिस। इस मामले में गिरफ्तार ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा का नार्को टेस्ट होगा। इसकी इजाजत कोर्ट ने भी दे दी है। नार्को टेस्ट के अलावे इन संदेही गुनहगारों का ब्रेन मैपिंग, लेयर वॉयस एनालिसिस टेस्ट होगा।
Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…






