Ranchi : झारखंड की राजनीति की धड़कन और क्रिकेट की नई करवट उस पल साथ आई, जब CM हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की नवचयनित टीम ने शिष्टाचार भेंट की।इस टीम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष और अन्य महत्वपूर्ण सदस्य, मिहिर टोप्पो से लेकर श्रीराम पुरी तक सभी शामिल थे। एक आत्मीय बातचीत में उन्होंने चुनाव से जुड़ी तमाम बातें मुख्यमंत्री को साझा कीं।
CM ने पूरी टीम को दिल से बधाई दी और एक उम्मीद भरा विश्वास जताया कि JSCA की ये नई टीम झारखंड के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जायेगी। जैसे किसी उपन्यास में नया अध्याय शुरू होता है, ठीक वैसे ही राज्य के क्रिकेट का यह नया अध्याय उम्मीदों से भरा है।









