Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC ने नगर विकास विभाग में लेखा पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। इसमें अनुसूचित जनजाति की रोशनी टोप्पो बाजी मार गयी है। दूसरे नंबर पर शालिनी रहीं। रिजल्ट फाइनल करने में अध्यक्ष डॉ केरकेट्टा के अलावा प्रो अजीता भट्टाचार्या, डॉ अनिमा हांसदा, डॉ जमाल अहमद, सचिव निसार अहमद, परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा आदि शामिल थे।
16 उम्मीदवार हुए सफल
जारी परिणाम में निर्धारित पदों के विरुद्ध कुल 16 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, जिनकी नियुक्ति नगर विकास विभाग में होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए गुरुवार को ही साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के बाद आयोग ने बीती रात परिणाम जारी कर दिया। लिखित परीक्षा में सफल 43 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया गया था। यह नियुक्ति परीक्षा पूरी होने में तीन वर्ष लग गए। आयोग ने कुल 16 पदों के लिए अक्टूबर 2019 में ही आवेदन आमंत्रित किए थे।
2019 से जारी थी प्रक्रिया
आयोग में लेखा पदाधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया 2019 से चल रही थी। प्रारंभिक परीक्षा में 166 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, 28 व 29 मई को आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए 123 एडमिट कार्ड जारी हुए, लेकिन 97 अभ्यर्थी ही इसमें शामिल हुए। तीन नवंबर को मेंस का रिजल्ट जारी हुआ। कुल 16 पद में अनारक्षित के सात सीट, एससी के दो, एसटी के चार, बीसी वन के एक, बीसी टू के एक व इडब्ल्यूएस के एक सीट निर्धारित हैं।
यह हुए सफल
चयनित लोगों में रोशनी टोप्पो, शालिनी, पीयूष तिवारी, कुमारी शुभा जायसवाल, उपेंद्र ठाकुर, चंद्रगुप्त अशाेक वर्धन, गाैरव प्रभाकर कुमार, कुमारी पूर्णिमा, चंदन सिंह, अमित चाैरसिया, अमित टाेप्पाे, धनेन्द्र कुमार, संजय उरांव, चंद्रदीप उरांव, राजेन्द्र रविदास और प्रशांत कुमार शामिल हैं।
इन श्रेणियों के इतने उम्मीदवार हुए सफल
- अनारक्षित : 07
- एससी : 02
- एसटी : 04
- बीसी-वन : 01
- बीसी-टू : 01
- ईडब्ल्यूएस : 01
इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…
इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त
इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और ASI स्तर के कई पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट








