Ranchi : JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025 रात 11.45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर की रात 11.45 बजे, परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे तक एवं आवेदन में सुधार के लिये 1 से 3 नवंबर 2025, शाम 5 बजे तक है। JET परीक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी प्रवेश के लिये योग्यतायें तय होती हैं। शुरू में आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 थी, जिसे अभ्यर्थियों की मांग पर बढ़ाया गया। अन्य सभी विज्ञापन शर्तें यथावत रहेंगी।
इसे भी पढ़े : यमुना के जल में डूब गया एक बाप का संसार
इसे भी पढ़े : ममता का खू’न, जब मां ही बन गई अपनी बच्ची की दुश्मन
इसे भी पढ़े : साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अक्टूबर) : किसका चमकेगा भाग्य? जानें…
इसे भी पढ़े : “खांसी की दवा बनी मौ’त का प्याला,” इन जगहों पर लगा बैन








