spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#Rape: दरिंदगी के बाद मासूम को मुंह में पुआल ढूंसकर मार डाला

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : यूपी में मासूम बच्‍ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदगी ऐसी कि किसी का भी सुनकर ही खून खौल जाए। पीलीभीत के माधोटांडा इलाके में अखंड पाठ से लापता हुई एक छह साल की बच्ची को पहले हवस का शिकार बनाया और फिर क्रुरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम के मुंह में पुआल ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव EXIT POLL : महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्‍कर

माधोटांडा क्षेत्र के एक किसान ने गोमती उद्गम स्थल पर शुक्रवार सुबह 11 बजे अखंड पाठ कराया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली जाने पर एक व्यक्ति जनरेटर चलाने गया था। उसकी बच्ची भी पिता के पीछे-पीछे गई और फिर लापता हो गई।

परिजनों ने बच्‍ची को बहुत ढूंढा, मगर वो कहीं नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के दूसरे दिन बच्ची का शव गोमती उद्गाम स्थल से 500 मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत में निर्वस्त्र अवस्‍था में मिली। उसके मुंह में पुआल ठूंसी थी।

इसे भी पढ़ें : डायलिसिस पर जा सकते हैं Lalu Yadav : डॉ उमेश प्रसाद

पास के ही खेत में अर्धनग्न हालत में एक युवक मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म (Rape) और हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

ग्रामीणों में गम और गुस्‍सा

घटना के बाद से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश भी है। पुलिस जब बच्‍ची के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो उसे ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एसपी के सख्‍त कार्रवाई के आश्‍वासन के बाद ग्रामीण मानें, जिसके बाद पुलिस शव को पोस्‍टमार्टम के लिए लेकर गई।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...