Ranchi : भाजपा छोड़ झामुमो का दामन थामने वाली लुईस मरांडी को जामा सीट से झामुमो ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के सुरेश मुर्मू से होगा। खबर है कि दुमका सीट से टिकट कटने पर लुईस मरांडी भाजपा से नाराज थीं। दुमका से उनकी जगह भाजपा ने सुनील सोरेन को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर लुईस मरांडी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और झामुमो में शामिल हो गईं। यहां याद दिला दें कि जामा सीट झामुमो के लिये बेहद ही खास मायने रखती है। इस सीट पर गुरूजी शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन चुनाव लड़ा करते थे। उनके निधन के बाद CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने इस सीट पर झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ी और विधायक बनीं। लोकसभा चुनाव के दरम्यान नाराजगी के बाद सीता सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गई।
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें