Ranchi : झामुमो ने आगामी 21 अप्रैल को राजधानी रांची में उलगुलान रैली का ऐलान किया है। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, आप के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, उद्धव ठाकरे समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं को न्योता भेजा जायेगा। यह फैसला आज CM आवास में लिया गया। झामुमो के विधायको और सांसदों की एक बैठक आज बुलाई गई थी। इसी बैठक में 21 अप्रैल को उलगुलान रैली करने का निर्णय लिया गया। बैठक में CM चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन और सभी विधायक और सांसद मौजूद थे। बैठक के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने मीडिया को बताया कि हेमंत सोरेन पर हुये अत्याचार और संविधान को बचाने के लिए उलगुलान महारैली का आयोजन किया जायेगा। वहीं बैठक में सभी विधायकों को लोकसभा चुनाव को लेकर टास्क सौंपा गया। उन्होंने कहा झामुमो 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी पर अपने सहयोगी दलों की मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल कोर्ट की शरण में, फैसला सुरक्षित
इसे भी पढ़ें :रूठी पत्नी नहीं मानी तो अबोध बच्चे को प’टक दिया, फिर…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में झामुमो के हिस्से पांच सीटें, इन नामों की चर्चा…
इसे भी पढ़ें :22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह गये भाजपा में
इसे भी पढ़ें :बसपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मोनू के घरवालों का रो-रोकर हाल बुरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ताइवान में भीषण भूकंप की खतरनाक तस्वीरें…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन इलाकों में हीट वेव का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह गये भाजपा में
इसे भी पढ़ें :बसपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान… जानें











