Kohramlive : जियोभारत 4जी मोबाइल देश के 2जी व 3जी ग्राहकों के लिए वरदान बन कर आया है। 2जी व 3जी इस्तेमाल कर रहे 1 करोड़ से अधिक ग्राहक जियोभारत के जरिए 4जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट की 50 फीसदी हिस्सेदारी जियोभारत ने कब्जा ली है। हालिया जारी रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।
जियोभारत मोबाइल की वजह से 2जी व 3जी से निकल कर 4जी से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की तादाद तेजी से बढ़ रही है और देश में डिजिटल खाई को पाटने में मदद मिल रही है। बताते चलें कि 25 करोड़ के करीब उपभोक्ता अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
शेयरधारकों को लिखे पत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “जियोभारत फोन का लॉन्च देश के डिजिटल विभाजन को पाटने की दिशा में एक और क्रांतिकारी कदम है। जियोभारत फोन एक फीचर फोन की कीमत पर मिलने वाला स्मार्टफोन है, यह 2G-मुक्त भारत का सपना साकार करने में एक बड़ा कदम साबित होगा।”
एक साल पहले लॉन्च हुए जियोभारत में UPI, JioCinema और JioTV जैसे ऐप और डिजिटल सुविधायें हैं। यह बेहद किफायती डिवाइस है जो उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन की क्षमताओं से लैस करता है। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला और किफ़ायती डेटा भी प्रदान करता है। पूरे उद्योग ने जब टैरिफ प्लान मंहगे किए तब भी जियोभारत के लिए टैरिफ प्लान में कोई बदलाव नही हुआ। 123 रु में आज भी जियोभारत को रिचार्ज कराया जा सकता है। इंडस्ट्री में यह टैरिफ रेट सबसे कम है।
इसे भी पढ़ें :नहीं रहें पूर्व CM…
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, जवान एयरलिफ्ट
इसे भी पढ़ें :“अलविदा कुश्ती” : फोगाट
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : कृषि ऋण माफी की सीमा दो लाख
इसे भी पढ़ें :‼️होटल-बार बेच-बाच छोड़ दूंगा झारखंड‼️ पुलिस कार्यशैली से दुखी युवा व्यवसायी क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अस्पताल के फ्रीजर में मिला बीयर और बोतल
इसे भी पढ़ें :बंकर में छुपा रखा था पूरा जुगाड़, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :हर आंगन में एक पेड़ जरूर लगाये, ताकि हरियाली छाई रहे : CM
इसे भी पढ़ें :फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान और उनका बेटा हिंसा के शिकार
इसे भी पढ़ें :एक सरकारी मुलाजिम निकला कातिल, उगले राज…
इसे भी पढ़ें :500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर…














