spot_img
spot_img

JIO का लोगो लगा बेच रहे थे आटा, चार गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : रिलायंस JIO के ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने चार लोगों को किया है गिरफ्तार। चारों आरोपी जियो ट्रेडमार्क का गैरकानूनी इस्तेमाल कर आटा बेच रहे थे। यह मामला सूरत का है। ‘सचिन पुलिस स्टेशन’ में जियो ब्रांड नाम और उसके लोगो का उपयोग करके आटा बेचने के मामले में राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शिकायत की गई थी

सूरत (जोन 3) की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विधी चौधरी ने बताया कि मामला ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, “रिलायंस जियो ने सूरत के सचिन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि राम कृष्ण ट्रेडलिंक नाम की कंपनी जियो ट्रेडमार्क का उपयोग करके आटा बेच रही है। डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें : नाले के पास मिला बंद बोरा, खुला तो फटी रह गईं आंखें…

JIO के नाम पर फैलाई जा रही अफवाह

नए कृषि कानूनों पर रिलायंस जियो लगातार निशाने पर है। पंजाब में जियो के टावरों पर हमला भी हुआ था। सोशल मीडिया पर भी रिलायंस जियो को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलती रही हैं। सूरत के राम कृष्ण ट्रेडलिंक कंपनी के आटे की बोरियों को दिखा कर उन्हें जियो का बताया गया। जबकि रिलायंस यह साफ कर चुकी है कि उसका कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से कोई लेना देना नही है और न ही कंपनी किसानों से सीधे कोई खरीद करती है।

शिकायत में आगे कहा गया है कि फर्म, राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी गेहूं के आटे के बैग पर जियो का लोगो छापते थे और बाजार में बेचते थे। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो या कोई भी अन्य कंपनी किसी भी तरह के कृषि उपज का हिस्सा नहीं है। इन सभी लोगों ने अपने स्वयं के वित्तीय लाभ के लिए जियो के ट्रेडमार्क का दुरुपयोग किया है।

इसे भी पढ़ें : Railway ट्रैक के पास गड्ढे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...