Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन के ऐलान के बाद असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपनी टीम को झारखंड भेजने का ऐलान किया है। CM हेमंत सोरेन की पहल पर बहुत जल्द एक टीम असम जायेगी। टीम असम में रह रहे झारखंडियो खासकर आदिवासियों का हाल-चाल जानेगी। वहीं, बंधुआ मजदूरी कर रहे श्रमिकों के दुख को भी देखने की कोशिश होगी। इस ऐलान के बाद हेमंत सोरेन और भाजपा एक-दूसरे पर आक्रामक है। झारखंड सरकार के असम में सर्वदलीय टीम भेजने के जवाब में असम सरकार ने भी अपनी टीम भेजने का ऐलान किया है। टीम को असम भेजने के मसले पर 5 दिसम्बर को कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया जायेगा। यहां याद दिला दें कि CM हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को पहली कैबिनेट बैठक में असम के चाय बगानों में काम करने वाले आदिवासियों की दशा पर अध्ययन करने के लिये एक सर्वदलीय टीम गठित कर भेजने का निर्णय लिया था।
इसे भी पढ़ें :हाईब्रिड को तैयार हुआ पाकिस्तान, पर रख दी यह बड़ी शर्त…
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM इन पांच परिवारों को देंगे पांच-पांच लाख रुपये…
इसे भी पढ़ें :CM के चेहरे का सबको इंतजार, 5 दिसम्बर को बनेगी नई सरकार
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली







