Ranchi : झारखंड के लोकप्रिय नेता स्व. बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा ने झारखंड के हर दिल को गर्व से भर दिया है। इस ऐतिहासिक सम्मान के लिये झारखंड की समस्त जनता की ओर से केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रकट किया गया। स्व दिशोम गुरुजी का जीवन किसी एक पद, दल या राजनीतिक सीमा में बंधा नहीं रहा। उनका व्यक्तित्व राजनीति से कहीं आगे, अनंत संघर्ष और अथाह संकल्प का प्रतीक रहा। उनका संपूर्ण जीवन समता, समावेशी समाज, सामाजिक न्याय, आदिवासी अस्मिता, पहचान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और शोषित-वंचित वर्गों के हक और अधिकारों के लिये लड़ा गया एक महायज्ञ था। यही वह संघर्ष था, जिसने दशकों की सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई के बाद झारखंड को उसका अपना राज्य दिलाया और हर झारखंडवासी को “झारखंडी” होने का आत्मगौरव दिया। झारखंड की जनता के हृदय और विचारों में ही नहीं, बल्कि लद्दाख से केरल, राजस्थान से असम तक देश के आदिवासी समाज के बीच स्व दिशोम गुरुजी भारत माता के ऐसे सपूत हैं, जिन्हें लोग भारत रत्न से कम नहीं मानते।
झारखंड के संघर्ष, स्वाभिमान और अस्मिता को मिला राष्ट्रीय नमन…
Date:








