रांची में गूंजेगी झारखंडी शान, क्या बोली वंदना दादेल… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में अबकी बार इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है। 15 नवंबर को झारखंड अपने गौरव के 25 वर्ष पूरे करेगा, उस रोज धरती की हर लहर, हवा का हर झोंका और गीतों की हर गूंज में “झारखंडी अस्मिता” की नई चमक झलकेगी। राज्य स्थापना दिवस 2025 को यादगार तरीके से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचकर पूरे स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि यह उत्सव झारखंड की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा का प्रतीक होगा। हम इसे न केवल भव्य, बल्कि यादगार बनाना चाहते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे राज्य की पहचान के पर्व के रूप में याद रखें।राज्य सरकार ने तय किया है कि 11 नवंबर से 15 नवंबर तक हर जिले, प्रखंड, पंचायत, स्कूल और कॉलेज में स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जायेगा। इन आयोजनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झारखंडी लोककला, खेलकूद और विकास प्रदर्शनियां शामिल होंगी। मुख्य दिवस यानी 15 नवंबर को कई कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जायेगा।

हर जिम्मेदारी तय, हर व्यवस्था पर फोकस

प्रधान सचिव वंदना दादेल ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि हर व्यवस्था को समयबद्ध, सुनियोजित और त्रुटिहीन ढंग से पूरा किया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि सत्कार, स्वच्छता, यातायात, विद्युत, प्रदर्शनी, मीडिया सेंटर और आपातकालीन सेवाओं तक हर बिंदु पर समीक्षा की।उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभावनाओं और राज्य गौरव का उत्सव है,
जहां सरकार और जनता दोनों एक स्वर में झारखंड की जय-घोष करेंगे। निरीक्षण के दौरान वंदना दादेल के साथ वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, कल्याण सचिव  कृपानंद झा, खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह IPRD निदेशक राजीव लोचन बख्शी, और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Related articles:

डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में...

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को...