spot_img

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची का आगाज 27 अक्टूबर से…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच खेल जायेंगे। 27 अक्टूबर को पहला मैच मलेशिया और जापान के बीच होगा। भारत का पहला मैच थाईलैंड से होगा। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत, मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड, जापान और चीन की टीम हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट 5 नवम्बर को खत्म हो जायेगा। सभी टीमें एक ही पूल का हिस्सा है। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी, जहां तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी और दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। मेजबान भारत की टीमअच्छी फॉर्म में है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक कांस्य और एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप स्पेन 2022 में खिताबी जीत के बाद टीम का इकबाल बुलंद है।

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने मीडिया से कहा कि “हमें एक और प्रमुख एशियाई टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है, मुझे यकीन है कि झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 कुछ शीर्ष महिला हॉकी टीमों के साथ एक शानदार प्रदर्शन होगा।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...