spot_img

Jharkhand Vidhansabha : विधानसभा सजधज कर तैयार, यादगार बनाने की कोशिश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है। विधानसभा भवन सजधज कर तैयार है। तीन दिन तक होने वाले इस समारोह को यादगार बनाने के लिये विधानसभा में एक से बढ़कर एक प्रोग्राम होंगे। मशहूर कवि कुमार विश्वास भी आने वाले हैं। बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह को 22 नवम्बर को सम्मानित किया जायेगा। बीते साल यह सम्मान भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को मिला था। वहीं उत्कृष्ट विधान-कर्मी के रूप में चयनित कपिलेश्वर प्रसाद, संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, निजी सहायक अमित कुमार दास, वरीय सचिवालय सहायक अनवारूल हक अंसारी, चालक हेमंत कुमार चौरसिया और अनुसेवक अजित नारायण भी नवाजे जायेंगे। समारोह का उद्घाटन गर्वनर रमेश बैस करेंगे। वहीं CM हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहेंगे। वहीं वीरता पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों को भी मेडल दिये जायेंगे। वहीं स्पीकर रवींद्रनाथ महतो द्वारा रचित “संसदीय दायित्व के तीन वर्ष” नामक पुस्तक का लोकार्पण होगा। स्थापना दिवस समारोह में सभी मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

23 नवंबर को ही शाम 6.30 बजे से झारखंड के लोक संगीत कार्यक्रम में पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख और पद्मश्री मुकुंद नायक अपने लोकगीतों से समां बांधेंगे। समारोह को देखने के लिए निमंत्रण कार्ड लाना जरूरी होगा। एक कार्ड पर दो लोगों की एंट्री होगी।

छात्र संसद का आयोजन

24 नवंबर को द्वितीय झारखंड छात्र संसद का आयोजन होगा। इसके चयनित 24 छात्र-छात्रायें संसद में भाग लेंगी। रांची से साक्षी प्रिया, खूंटी से पूजा शेखर, पूर्वी सिंहभूम से सीमा हेंब्रम, पश्चिमी सिंहभूम से हेमंत कालुंडिया, सिमडेगा से दिव्या वंसल, लोहरदगा से गीता श्रेया, हजारीबाग से मुस्कान कुमारी सिन्हा, रामगढ़ से कौशल कुमार, सरायकेला से विवेक कपूर, चतरा से आस्था कुमारी आर्या, कोडरमा से सचिन कुमार, गिरिडीह से रूद्रप्रताप सिंह, धनबाद से पीयूष कुमार, देवघर से आकाश कुमार लाल, गोड्डा से स्वाति राज, दुमका से सुहानी आनंद, साहिबगंज से खुशीलाल पंडित, पाकुड़ से काकुली कर्मकार, गढ़वा से अदिति राज लक्ष्मी, पलामू से गोविंद कुमार मेहता,  बोकारो से सोनी कुमारी, लातेहार से सुधा कुमारी, गुमला से मरियम खलखो और जामताड़ा से अल्ताफ अंसारी का चयन हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

इसे भी पढ़ें :  बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...