Ranchi : राजधानी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में झारखंड ने अपने फूड और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड मंडप का उद्घाटन किया। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह एक्सपो नई बातें सीखने और अपनी विशेषताओं को दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे झारखंड के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को अपनायें और उनके उत्पादन व प्रचार-प्रसार में पहल करें।
मंत्री ने मौलिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर देते हुये कहा कि मिलावट और नकली उत्पादों से निपटना जरूरी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्थानीय खाद्य पदार्थों की खपत और प्रचार-प्रसार बढ़ायें, ताकि झारखंड के व्यंजन और वनोपज देश-दुनिया में नई पहचान बना सकें। इस अवसर पर उद्योग निदेशक विशाल सागर भी उपस्थित थे।
झारखंड के खास खाद्य पदार्थ
- मडुआ (रागी): पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक, रोटी और अन्य व्यंजन बनाने में उपयोग
- उड़द दाल से बने व्यंजन: स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक
- स्थानीय वनोपज और तसर: झारखंड का वैश्विक स्तर पर पहचान












