झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, मिलेगा गैलंट्री अवॉर्ड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चतरा-पलामू बॉर्डर के नौवडीहा जंगल में पांच टॉप कमांडर नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने में बेहतर पुलिस अफसरों और जवानों को गैलंट्री अवॉर्ड के लिये उनके नाम को भेजा जायेगा। वहीं नक्सलियों के सिर पर रखे गये 65 लाख रुपये भी इन जांबाज जवानों के बीच बांटे जायेंगे। पुलिस ने 25-25 लाख रुपये दो इनामी नक्सली सैक मेंबर सुरेश पासवान उर्फ गौतम पासवान एवं अजीत उरांव उर्फ चार्लिस गंझू और सब जोनल कमांडर अजय यादव उर्फ नंदू, अमर गंझू उर्फ अमन एवं संजीत भुईंया को मार गिराया था। मारा गया नक्सली गौतम पासवान मूल रूप से बिहार के डुमरिया थाना क्षेत्र के मोहरांव गांव का रहने वाला था। वर्तमान में उसका परिवार चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बभने गांव में रह रहा है। सैक मेंबर अजीत उर्फ चार्लिस लातेहार के बरियातू थाना क्षेत्र के नचना गांव का रहने वाला था। सब जोनल कमांडर अमर गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के सौरू नावाडीह गांव का रहने वाला था। अजय यादव उर्फ नंदू लावालौंग थाना क्षेत्र के सीकनी गांव और संजीत भुईंया बिहार के मैराग थाना क्षेत्र के हरली गांव का रहने वाला था।

पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सलियों में से चार नक्सलियों के विरुद्ध सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था। सैक मेंबर गौतम पासवान के सिर पर 25 लाख रुपये इनाम था, वहीं सैक मेंबर अजीत उरांव उर्फ चार्लिज पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सब जोनल कमांडर अमर गंझू व अजय यादव उर्फ नंदू को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। चतरा पुलिस के लिये यह ऐतिहासिक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। ऑपरेशन में लावालौंग थाना पुलिस के साथ-साथ चतरा CRPF के 190 बटालियन, पलामू CRPF 134 बटालियन तथा कोबरा 203 बटालियन के जवान शामिल थे। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को सैक सदस्य गौतम पासवान मारक दस्ता के मूवमेंट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सभी इनामी नक्सली लावालौंग थाना क्षेत्र के नौडीहा जंगल में जुटे थे। इस सूचना को गंभीरता से लिया गया। रिजल्ट आज सामने हैं। DIG नरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि एक साथ सभी इनामी नक्सलियों के मारे जाने से चतरा जिले के मध्य जोन से पूरी तरह से नक्सलियों का सफाया हो गया है।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 9 मिनट में बनेगा आयुष्मान कार्ड, रांची में कहां… देखें

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में बीच सड़क पर लूट लिया लादेन को, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट जवानों का हौसला अफजाई कर गये DGP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा करने वाले पति-पत्नी का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : धधक उठी स्कॉर्पियो, दुल्हा-दुल्हन का क्या हुआ…देखें

इसे भी पढ़ें : सिक्किम में भयंकर हिमस्खलन, कैसे क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गांववालों की डिमांड पर NTPC के नए कदम… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...