spot_img
spot_img
spot_img

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट जवानों का हौसला अफजाई कर गये DGP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : एक ही रोज में 5 टॉप कमांडर नक्सलियों के एनकाउंटर में मारे जाने की बात से झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस अफसरों और जवानों का हौसला अफजाई करने आज खुद DGP अजय कुमार सिंह चतरा पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि अब बहुत बेहतरीन और बढ़िया काम हुआ है। उन्होंने नक्सलियों से अपील किया कि वक्त रहते वह सरेंडर कर दें, वरना कभी भी पुलिस की गोली के शिकार हो सकते है। ससरकर की सरेंडर नीति अच्छी है। नक्सली मुख्यधारा में लौट जाए। नक्सलवाद की राह पर चलने का उन्हें कोई फायदा नहीं है। यह राह दुखदायी है। इसमें परिवार, समाज दोनों आहत और मर्महात होते हैं। यह रास्ता गलत रास्ता है। इसमें किसी का भला नहीं। परिवार की खातिर मुख्यधारा से जुड़ शेष खुशहाल जिंदगानी जी सकते हैं। DGP अजय कुमार सिंह ने कहा कि गलत रास्ते पर चल किसी का भला नहीं होता। अंत दुखद होता है।

इसे भी पढ़ें : जंगल के बादशाह एनका*उंटर में ढेर, क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो

DGP जवानों की पीठ थपथपाते हुए उनका हौसला अफजायी कर गए। यहां याद दिला दें कि चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के नौडीहा जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हो गए थे। एक साथ 5 बड़े नक्सलियों के मारे जाने के बाद चतरा, पलामू और गया के लोगों को सुकून मिला है। इन 5 नक्सलियों पर कुल 65 लाख नगद का इनाम था। इससे पहले हेलिकाप्टर से चतरा पहुंचे  DGP को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर CRPF के एडीजी विपुल कुमार, ADG (अभियान) संजय आनंद राव लाटकर, IG (अभियान) एवी होमकर, DIG नरेंद्र सिंह, CRPF के DIG डीके चौधरी, चतरा SP राकेश रंजन सहित कई छोटे बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद थे। रिपोर्टरों के एक सवाल पर DGP अजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के परिजनों के इल्जाम में कोई दम नहीं है। अगर उनके पास कोई सबूत है तो वो लेकर मेरे पास आये। परिजनों का इल्जाम है कि यह मुठभेड़ फर्जी है। सुनें क्या बोले DGP अजय कुमार सिंह…

इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा करने वाले पति-पत्नी का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...