spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव : जितेंद्र किंडो बने अध्‍यक्ष

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बाबूलाल यादव और नवीन कुमार तिवारी बने उपाध्यक्ष

रांची : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा के चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से संबंधित मतगणना रविवार को देर रात संपन्न हुई। कार्यकारिणी सदस्य का परिणाम आना बाकी है। 48 कार्यकारिणी सदस्यों का परिणाम आना है, इसके लिए रांची पुलिस लाइन स्थित मतगणना हॉल में मतगणना कार्य जारी है। अब तक आए परिणाम में जितेंद्र किंडो ने राम अवतार सिंह को 316 वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। जितेंद्र को कुल 716 वोट मिला। वहीं बाबूलाल यादव और नवीन कुमार तिवारी उपाध्यक्ष चुने गए। नवीन कुमार को 454 और बाबूलाल को 582 मत प्राप्त हुआ। इसके अलावा संजय कुमार पासवान ने अपने प्रतिद्वंदी विनोद सिंह को 23 मतों से हराकर सचिव पद हासिल किया। सचिव को कुल 605 वोट प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला

वहीं मंगल हांसदा कोषाध्यक्ष चुने गए। उन्हें कुल 655 मत प्राप्त हुआ। दिलीप उरांव 554 वोट लाकर संयुक्‍त सचिव और नरेंद्र यादव 559 अकंक्षेण का पद हासिल किया। इसके अलावा वीरेंद्र कुमार गोराई केंद्रीय सदस्य चुने गए हैं, उन्हें 583 वोट मिला। चुनाव परिणाम आते ही पुलिस ने विजय जुलूस निकाला और फूल माला पहनाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मौके पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...