spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Police Diary @ 09 August 2024

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची पुलिस ने खदेड़ कर तीन को दबोचा

Ranchi : राजधानी रांची से सटे नगड़ी चौक के पास खड़े युवकों को भागता देख पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गये मिनहाज अंसारी, शमीम अंसारी एवं मो. सरफराज अंसारी के पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिन्दा गोली, दो चाकू और बिना नंबर की एक पल्सर बाइक बरामद की गयी। नगरी के थानेदार अभिषेक राय के नेतृत्व में गठित टीम को यह कामयाबी मिली।

पड़ोसी को चमकाया हथियार, फिर…

Sahebganj : पड़ोसी पर हथियार चमकाने वाले आशीष सिंह उर्फ झिंगली को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। हथियार छीना-झपटी में चाचा-भतीजा जख्मी हो गये। हो-हल्ला होने पर लोगों को जुटता देख आशीष वहां से भाग निकला। इसकी सूचना साहिबगंज के नगर थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए फरार आशीष के घर से एक देशी पिस्तौल ओर गोली बरामद की। पुलिस आशीष को खोज रही है।

मिले एक क्लू से धरा गये चार बदमाश… जानें

Sahebganj : साहेबगंज पुलिस कप्तान कुमार गौरव को एक क्लू मिलते ही चार बदमाश धरे गये। उनके पास से तीन देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक अपाची बाइक और लूट का एक मोबाइल मिला है। पकड़े गये बदमाशों के नाम लव कुमार मंडल, उसका भाई कुश कुमार मंडल, मनीष कुमार मंडल और उत्तम कुमार मंडल बताये गये। सभी की उम्र 19 वर्ष के करीब है। पुलिस कप्तान को यह खबर मिली थी कि कुछ दागी किस्म के युवक बंद पड़े क्रशर के पास बैठ कर गांजा पी रहे हैं। वहीं, उनका इरादा नेक नहीं है। वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पक्की निकली और चारों धर लिये गये।

सिमडेगा जेल में ATS की रेड

Simdega : ATS का एक टीम ने आज सिमडेगा जेल के अंदर से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। खबर है कि यह फोन गैंगस्टर अमन साहू गैंग के एक्टिव मेंबर आकाश राय उर्फ मोनू कर रहा था। इस संबंध में ATS थाना में केस दर्ज किया गया है।

IG होमकर ने बुलायी हाई लेवल मीटिंग

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में विभिन्न जिलों में तैनात जैप, IRB, SIRB एवं सैट बलों की प्रतिनियुक्ति के बारे में समीक्षा की गयी। इनकी प्रतिनियुक्ति की उपयोगिता को लेकर चिंतन-मंथन किया गया। वहीं, इस मसले पर IG होमकर ने कई दिशा निर्देश दिये। बैठक में बोकारो प्रक्षेत्र के IG माइकल राज एस, DIG सुरेंद्र झा, पलामू के DIG वाई एस रमेश, कोल्हान के DIG मनोज रतन चोथे एवं जैप वन, टू, थ्री, फोर, सिक्स, सेवन और टेन से कमांडेंट और IRB दो के कमांडेंट मौजूद थे।

क्राइम कंट्रोल को लेकर नयी पुलिसिंग शुरू

Gumla : गुमला में क्राइम कंट्रोल और सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिहाज से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को चार बीट में बांटा गया है। हर बीट में शहर-गांव के नाम के साथ तैनात पुलिसकर्मियों के फोन नंबर जारी किये गये हैं। वहीं, चार टाइगर मोबाइल को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। गुमला के SP शंभु कुमार सिंह ने बीट में तैनात पुलिसकर्मियों और टाइगर मोबाइल को दिन-रात गश्ती करने का आदेश दिया है।

चाईबासा में मिले तीन शक्तिशाली IED बम

Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने तीन शक्तिशाली IED बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। यह IED जराईकेला थाना क्षेत्र के रोगाबुरू के पास के जंगल में छुपा कर लगाया गया था। नक्सलियों का मकसद सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कई इनामी बड़े नक्सली नेता जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल मोछू, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया एवं अश्विनि अपने दस्ता के साथ जंगल में पनाह लिए हुए है। इसी सूचना पर जंगल में घुसे सुरक्षाबलों को यह कामयाबी मिली।

PLFI के दो हार्डकोर उग्रवादी धराये

Khunti : PLFI के हार्डकोर उग्रवादी सारन गोदरा एवं इम्तियाज मियां उर्फ ताजो को अरेस्ट कर लिया। वहीं, अकबर खान भाग निकलने में कामयाब रहा। गिरफ्तार सारन के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक बाइक और एक मोबाइल फोन मिले हैं। खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार को सूचना मिली थी कि उक्त तीनों अपराधी एक बाइक पर सवार होकर उमांग होते हुए कमडा मोड़ की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर तोरपा के SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा की देखरेख में गठित टीम ने यह कामयाबी हासिल की।

गैस कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी

Giridih : रसोई गैस कनेक्शन डिसकनेक्ट करने और फ्लिपकार्ट से आये सामान को रिटर्न लेने के नाम पर जालसाजी करने वाले दो साइबर अपराधियों उमेश कुमर मंडल और दीपक कुमार मंडल को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पास से पुलिस ने मोबाइल, सिम कार्ड ATM, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आई पैड, लैपटॉप, वाहन और कुछ कैश जब्त किये गये हैं।

कुख्यात उग्रवादी का जीजा पुलिस कस्टडी में… जानें

Khunti : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद संगठन की कमान संभाले कुख्यात मार्टिन केरकेट्टा के घर और ससुराल में पुलिस ने छापामारी की। हालांकि, इन दोनों जगह मार्टिन केरकेट्टा नहीं मिला। गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के चुआं टोली में उसका घर है। वहीं, उसका ससुराल टांगरा टोली में है। खबर है कि पुलिस ने मार्टिन केरकेट्टा के जीजा को अपना कस्टडी में ले लिया है। पुलिस को लम्बे अरसे से मार्टिन केरकेट्टा की तलाश है। तोरपा SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा की देखरेख में छापेमारी की गयी। टीम में रनिया और कामडारा की पुलिस शामिल थी।

इसे भी पढ़ें : बिकने से पहले चोरी के बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला…

इसे भी पढ़ें : एक जमाना था, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, क्या बोल गये CM… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...