spot_img

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन शोकाकुल… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी चेतना के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्षअजय राय ने अपने संदेश में कहा कि “यह सिर्फ एक राजनेता के जाने की खबर नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा, उसकी पहचान और संघर्ष की एक पूरी विरासत का अंत है। उन्होंने आदिवासी समाज, गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।”

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड राज्य निर्माण के प्रमुख सूत्रधार थे, बल्कि दशकों तक जन आकांक्षाओं के प्रतीक बनकर जनहित में संघर्षरत रहे। दिशोम गुरु के रूप में उनका व्यक्तित्व सदैव झारखंडवासियों के दिलों में जीवित रहेगा। अजय राय ने इसे भारत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुये दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और परमात्मा से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...