रांची : कहते हैं भगवान का रूप होते हैं डॉक्टर। उन्होंने इस कोरोना महामारी में अपने जान की परवाह किए बिना कोरोना से जूझ रहे इंसानों के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहे। इस लंबे समय से चल रहे जंग में कोरोना महामारी ने हमारे 50 डॉक्टरों को निगल लिया। लंबे समय से झारखंड डॉक्टर की कमी से जूझ रहा है।
पिछले साल कोरोना की लहर में हमने 20 डॉक्टरों को खो दिया। बहुमूल्य 30 डॉक्टरों को इस साल कोरोना की दूसरी लहर में भी खो दिया है। IMA ने डॉक्टरों के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए भगवान से प्रार्थना की, कुछ नहीं चाहिए भगवान बस इंसानों को सांसे दे दो, दुनिया में मची तबाही को अब विराम दे दो।

इसे भी पढ़ें :कामयाब रही सीएम की कोशिश, नामकुम आर्मी अस्पताल में 100 कोरोना संक्रमितों का हुआ इलाज
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में ग्रामीणों ने LPG सिलेंडर चोर को पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा








